छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

ओडगी पुलिस गांजा के पौधों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ओडगी पुलिस गांजा के पौधों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर/ बिश्रामपुर- पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है, निर्देश के पालन में थाना-चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र में मजबूत सूचना तंत्र बिछा रखा है।
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 को थाना प्रभारी ओड़गी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम धरसेड़ी निवासी जयलाल अपने बाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी की पुलिस ने मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु ग्राम धरसेड़ी निवासी जयलाल पिता शिवभन के यहां पहुंची और उसे तलब कर उसके मक्का बाड़ी में खोजबीन करने पर बाड़ी से 5 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा कीमत करीब 70 हजार रूपये का पाए जाने पर उसे जप्त कर अपराध क्रमांक 80/22 धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी एन.के.त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पटेल, संतोष ठाकुर, दुबे सिंह व सैनिक रमेश सारथी सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!