Advertisement

सरगुजा जिले मे बंग्लादेशी शरणार्थी रोहिंग्याओ के बसे होने का मामला सियासी दलो के लिए राजनैतिक आखडा बन गया है।

सरगुजा जिले मे बंग्लादेशी शरणार्थी रोहिंग्याओ के बसे होने का मामला सियासी दलो के लिए राजनैतिक आखडा बन गया है।

भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर जहां खूब सिसायत की है। तो वही कांग्रेस नेता और केबीनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस मामले की जांच का जिम्मा सरगुजा कलेक्टर को दे दिया है। लेकिन इन दो प्रमुख दलो के बाद अब प्रदेश का तीसरा दल जनता कांग्रेस जोगी के नेताओ ने भी रोहिंग्या मामले मे सियासत शुरु कर दी है।

दरअसल रोहिंग्या मामले को चल रहे राजनैतिक यज्ञ मे जोगी कांग्रेस भी आहूति देने के लिए मैदान मे आ चुकी है। और यही वजह है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे के संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने मे एक आवेदन दिया है। जिसमे श्री रफीक ने पुलिस से ये मांग की है कि वो इस मामले मे जांच कर शहर मे रह रहे रोहिंग्याओ पर एफआईआर दर्ज करे।

क्योकि ये देश का आंतरिक सुरक्षा का मामला है। लेकिन दानिश रफीक ने इसके साथ ही पुलिस से ये मांग की है कि अगर जांच के दौरान शहर मे रोहिंग्या मुसलमान बसे नहीं पाए गए। तो फिर जिले के आबो हवा मे फैले सद्भावना के माहौल को बिगाडने वाले लोगो पर कार्यवाही करे। इतना ही नही इस मसले मे कांग्रेस भाजपा के बाद अपनी पार्टी का प्रतिधिनिधित्व करने वाले दानिश रफीक ने प्रदेश के दोनो प्रमुख दलो पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मे मामले मे वन विभाग और जिला प्रशासन से जांच की मांग करने से अच्छा है कि सीधे पुलिस इस मामले की जांच कर रोहिंग्या मुसलमानो पर कार्यवाही करें।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57