मोदी बोले– बिहार ने गर्द उड़ाया, जंगलराज नहीं लौटेगा | कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी

पीएम मोदी का संबोधन, राहुल गांधी की प्रतिक्रिया 

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और कहा कि “बिहार के लोगों ने गर्द उड़ा दिया है।”
पीएम ने छठी मइया के जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मोदी ने कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज वापस नहीं आने वाला। उन्होंने इस जीत को “महिला और यूथ फॉर्मूला” का परिणाम बताया।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा—

  • कांग्रेस सिर्फ नैगेटिव राजनीति कर रही है

  • कभी EVM पर सवाल, कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाना — यही उनकी आदत है

  • कांग्रेस जाति-धर्म के आधार पर देश को बांटती है

  • कांग्रेस अब “मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC)” बन गई है

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
    17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • यह पार्टी खुद भी डूबेगी और अपने सहयोगियों को भी डुबो देगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर अब एक नई धारा बन रही है और पार्टी का एक और विभाजन संभव है।


एनडीए का शानदार प्रदर्शन

बिहार चुनाव में एनडीए ने डबल सेंचुरी लगाई है।
महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा।


राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया:
उनके अनुसार —

  • यह नतीजे चौंकाने वाले हैं

  • हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था

  • बिहार के चुनाव न तो फेयर थे और न ही प्रोसेस पारदर्शी था

पोस्ट लिंक (रिपोर्ट हेतु):
https://x.com/RahulGandhi/status/1989360424199049520