
ठेकेदार स्व नवीन सिंह के शांतिनाग निवास सेआभूषण,नगद सहित 80 हजार रु की चोरी
चोरों का आतंक हर रात टूट रहे घरों का ताले
ठेकेदार स्व नवीन सिंह के शांतिनाग निवास सेआभूषण,नगद सहित 80 हजार रु की चोरी

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीती रात पुनः अज्ञात चोरों ने दस्तक देकर आभूषण व 30 हजार रु नगदी लगभग 80 हजार रु की चोरी कर लोगो का नींद उड़ा दी है।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर की शांतिनगर निवासी स्वर्गीय नवीन सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर कर घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने का 5 ग्राम की झुमका, 3 ग्राम की अंगूठी ,25 चांदी के सिक्का नगद 30,000 नगद कुल 80,000 रू का अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। बताया जाता है कि स्वर्गीय ठेकेदार नवीन सिंह आत्म स्वर्गीय ज्वाला सिंह की पत्नी देवंती देवी ,पुत्र अनिकेत सिंह छपरा जिला बिहार गत 10 अप्रैल को अपने परिचित को चाबी देकर शादी विवाह समारोह में सम्मिलित होने रवाना हुई थी।डिपार्टमेंटल निवासी मीनू सिंह को चाबी घर में सोने के लिए दी थी।मीनू नियमित घर में सो रहा था परंतु परीक्षा चलने के कारण 4 दिनों से सोने नहीं जा रहा था परिणामतःबीती रात जब घर में सोने गया तो ताला टूटा पाया। घर के अंदर प्रवेश किया तो अलमारी टूटी पाई गई ।मकान मालकिन से संपर्क करने पर उन्होंने उक्त रकम घर में रखने की बात कही। जिस पर परिचितों ने विश्रामपुर थाना में लिखित शिकायत की ।सूचना पर बीट प्रभारी जान पड़ताल प्रारंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि विश्रामपुर शिवनंदन निवासी ठेकेदार मलय नदी के घर में घुसा चोर अब तक पुलिस की चंगुल में नहीं आया और नही शोरूम के संचालक राजकुमार पिंटू ठाकुर के घर का ताला तोड़कर 10,000 का राशन चोरी करने वाले चोरों का पता चल पाया है। इन तीनों मामले में चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है ।इस तरह निरंतर चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद हराम कर दी है ।आम जनों ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक से इस और सार्थक कदम उठाने की मांग की है।









