Advertisement

कोरोनाकाल में दिवंगत हुए सदस्यों की याद में परिजनों के साथ विधायक विकास उपाध्याय पौधारोपण कर दे रहे हैं “हरितांजली”


कोरोनाकाल में दिवंगत हुए सदस्यों की याद में परिजनों के साथ विधायक विकास उपाध्याय पौधारोपण कर दे रहे हैं “हरितांजली”

परिजनों की सहमति से उनके द्वारा बताए गए स्थान पर,परिजनों के पसन्द का पौधा रोपित कर दिवंगतों को दी जा रही हैं श्रद्धांजलि

पौधारोपण के पश्चात शोक संतृप्त परिजनों की उपस्थिति में विधायक महोदय 2 मिनट का मौन रखकर दे रहे श्रद्धांजलि,परिवार के सदस्यों को ही दे रहे पौधे के देख-रेख की जिम्मेदारी

17 जुलाई,शनिवार/रायपुर,
रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी के नेतृत्व में विधानसभा के काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम “हरितांजली” का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा हैं। “हरितांजली” कार्यक्रम का आयोजन आज रायपुर पश्चिम के माधवराव सप्रे वार्ड में किया गया!

जिसके तहत कोरोना संक्रमण के कारण स्वर्ग सिधार चुके सदस्यों के स्मृति में परिवारजनों के द्वारा बताए गए स्थान में उनकी पसंद का पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कोरोनाकाल में रायपुर पश्चिम विधानसभा से दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं, इस दौरान परिजनों के सहमति से उनके द्वारा बताए गए स्थान पर पसंददीदा पौधा लगाया जा रहा हैं। पौधारोपण के बाद शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर विधायक महोदय ने रोपित पौधे के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी परिवार के सदस्यों को ही दे रहे हैं। आज के “हरितांजली” कार्यक्रम में रायपुरा निवासी स्व. उमेंद सिंह पदमवार,स्व. कमलेश देवांगन,स्व. भरत साहू,स्व.शिव साहू,स्व. जुगलकिशोर उपाध्याय,स्व. धर्मावती देवी,स्व. मंगल सिंह,स्व. पुनियाबाई सैनिक,स्व. चन्द्रिकापुरी गोस्वामी,स्व. भरत वर्मा,स्व. रश्मि देवांगन,स्व. हेमन्त शर्मा,स्व. चन्द्रशेखर धनगर,स्व. देवकी धनगर,स्व. दीपक साहू,स्व. शिव साहू,स्व. सुरेश सोनी,स्व. खिलावन राम साहू, स्व. रेणुका बावनकर,स्व. लोकेश चक्रधारी,स्व. बुधराम टंडन की स्मृति में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दिया गया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47