Advertisement

दुर्ग में भाई ने हंसिया से बड़े भाई की हत्या की, पुरानी भिलाई क्षेत्र में विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष

भाई ने भाई की कर दी हत्या: विवाद बढ़ा तो हंसिया से कर दिए कई वार, मौके पर ही मौत

दुर्ग। जिले में आपसी रंजिश ने आज एक परिवार की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना शाम के समय हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कैसे हुई वारदात

मृतक के साले सुखदेव सिंह ने बताया कि राजू निर्मलकर ठेका मजदूर था, जबकि छोटा भाई कोई काम नहीं करता था। दोनों के बीच सुबह से ही विवाद चल रहा था।
दोनों ने दिन में चाकू लेकर एक-दूसरे पर हमला करने की भी कोशिश की थी, लेकिन मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोक लिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शाम होते-होते विवाद फिर बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हंसिया मांगा और गुस्से में आकर बड़े भाई राजू पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में राजू के पैरों में गंभीर चोट आई और खून काफी बहने लगा।

अस्पताल लाते-लाते खत्म हुई सांस

हमले के दौरान शोर मचा तो मृतक का साला सुखदेव और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।
राजू को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है। कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

आरोपी भाई और उसकी पत्नी हिरासत में

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47