Advertisement

कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का किया मुआयना

कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का किया मुआयना
– सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
– पार्किंग, विद्युत, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मेन्टेनेन्स पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा
– स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सेल्फी पाईंट पर सेल्फी ली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव 17 जुलाई 2021कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज दिग्विजय स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया और सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टेडियम द्वार, पार्किंग, विद्युत, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मेन्टेनेन्स पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने पार्किंग में गुणवत्तायुक्त टाईल्स लगाने तथा प्रवेश के लिए छोटे द्वार भी बनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने स्नूकर, टेबिल टेनिस, कैरम, चेस, पुल, मेडिटेशन कक्ष, व्हीआईपी गैलरी का अवलोकन किया एवं साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंनें कहा कि स्टेडियम में बहुत सारी खेल गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। कलेक्टर ने स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सेल्फी पाईंट पर सेल्फी भी ली। उन्होंने काम्प्लेक्स का भी अवलोकन किया और वहां समीप में रोड को सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी को इस संबंध में संयुक्त कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी के संबंध में जानकारी ली। स्टेडियम परिसर में पौधरोपण के लिए कहा। गौरतलब है कि कलेक्टर ने निर्देश के बाद स्टेडियम के निर्माण कार्यों में गति आई है और यहां साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चुतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री डीके नेताम, जिला खेल अधिकारी श्री एक्का, साई के श्री के राजेश्वर राव, इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47