सीतापुर मारपीट केस: पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपी पकड़े, फॉर्च्यूनर और बाइक जब्त

सीतापुर मारपीट कांड: लाठी-डंडे से हमला करने वाले 6 आरोपी पकड़े गए, पुलिस ने फॉर्च्यूनर और बाइक जब्त की

सरगुजा पुलिस को सीतापुर में हुए लाठी-डंडे से मारपीट मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना सीतापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

क्या था पूरा मामला?

घटना 1 दिसंबर 2025 की है।
प्रार्थी निहाल खलखो, निवासी उरांवपारा सीतापुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पिछले दिन हुए मामूली विवाद का बदला लेने की नीयत से कुछ लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे के हथियारों से उरांव मोहल्ला, टोकोपारा क्षेत्र में घुसकर मारपीट की।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 462/2025 धारा
296, 351(2), 115(2), 191(1), 191(3), 190, 331(7) बीएनएस एवं SC/ST Act की धारा 3(2)(5)(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 152, 61 BNS भी जोड़ी गई।
पुलिस ने पहले चरण में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि कुछ आरोपी घटना के दिन से फरार थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

घेराबंदी कर पकड़े गए 6 आरोपी

थाना सीतापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 3 दिसंबर 2025 की रात विशेष अभियान चलाते हुए भाग रहे आरोपियों की फॉर्च्यूनर और मोटरसाइकिल को रोककर 6 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने मारपीट की घटना स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. हसरत उल्लाह ख़ान, पिता जाहिर उल्लाह खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायकेरा टोकापरा
  2. महकूं आलम, पिता हनीम खालिद, उम्र 21 वर्ष, निवासी महामाया पारा
  3. वाजिद खान, पिता जब्बीर खान, निवासी रायकेरा टोकोपारा
  4. आसिफ़ ख़ान उर्फ निक्कू, पिता स्व. शब्बीर ख़ान, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायकेरा टोकोपारा
  5. ज्वाला दास महान उर्फ बिट्टू, पिता अंबिका दास महंत, उम्र 28 वर्ष, निवासी कैसा
  6. चंदन दास, पिता नकुल दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी काराबेल

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

पुलिस टीम का उत्कृष्ट योगदान

इस संयुक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

  • निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, थाना प्रभारी सीतापुर
  • उनि अखिलेश सिंह
  • थाना प्रभारी बतौली उनि सी.पी. तिवारी
  • साइबर सेल: प्र.आर. भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह
  • आरक्षक: मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, रमेश राजवाड़े, रमन मंडल, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा