Advertisement

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा: 45 युवाओं ने पूरा किया टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल

छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल

45 युवा टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण लेकर लौटे, बस्तर में रोजगार के नए अवसर**

रायपुर, 05 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बस्तर-सुरगुजा की अनूठी पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सरकार विशेष योजना के तहत कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और नई औद्योगिक नीति में पर्यटन निवेशकों के लिए कई रियायतें भी प्रदान की गई हैं। प्रदेश में होम-स्टे पॉलिसी लागू की गई है, जिससे बस्तर और सरगुजा में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार देश के अलग-अलग महानगरों में प्रदर्शनी और कार्यशालाएं आयोजित कर छत्तीसगढ़ पर्यटन की विशेषताओं को प्रदर्शित कर रही है।


राज्य के 45 युवाओं को मिला टूरिस्ट गाइड का विशेष प्रशिक्षण

पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर 45 युवाओं को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (IITTM), ग्वालियर में एक माह का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ये युवा अब राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड के रूप में सेवाएं देंगे।
इनमें से अधिकांश प्रशिक्षार्थी बस्तर संभाग के हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।


मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा—

“छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, जलप्रपात, हरी-भरी वादियाँ और सांस्कृतिक धरोहर राज्य को पर्यटन हब बनाने की क्षमता रखते हैं। प्रशिक्षित युवा हमारी इस विरासत को दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।”

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दें ताकि आगंतुकों की संख्या में वृद्धि हो और प्रदेश में पर्यटन आधारित रोजगार व व्यवसाय बढ़ सके।


7 साल बाद टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 7 वर्षों बाद टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को—

  • पर्यटक मार्गदर्शन
  • संप्रेषण कौशल
  • सांस्कृतिक विरासत
  • पर्यटन प्रबंधन
  • फील्ड का व्यावहारिक अनुभव

जैसे विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इन प्रशिक्षित युवाओं से उम्मीद है कि वे छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर राज्य के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47