सूरजपुर : 28 मरीजों का हुआ कैम्प में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग

सूरजपुर : 28 मरीजों का हुआ कैम्प में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सूरजपुर 17 जुलाई 2021कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस. सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय में 16 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 तक किया गया, जिसमें कैंसर से संभावित 28 मरीजों का कैंसर स्क्रिीनिंग करने के साथ ही साथ ब्लडप्रेशर एवं ब्लड का भी स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें पुरुष 8 एवं महिला 20 का स्क्रीनिंग किया गया।
कुल उक्त मरीजों में से बीआईओपीएसवाई हेतु 4 मरीजों को सलाह दी गई। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल के द्वारा किया गया एवं डॉ. आशुतोष कोशले, श्रीमती दिलासरी लकड़ा एवं सुश्री वर्षा एक्का उपस्थित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]