Advertisement

सूरजपुर : सक्षम योजना से मिला आजीविका का आधार : ग्राम बरबसपुर की सुंदरी लाभ पाकर किराना दुकान का कर रही सफल संचालन

सूरजपुर : सक्षम योजना से मिला आजीविका का आधार : ग्राम बरबसपुर की सुंदरी लाभ पाकर किराना दुकान का कर रही सफल संचालन
सूरजपुर 17 जुलाई 2021
कोविड महामारी ने समूचे मानव जाति पर दुष्प्रभाव छोड़ा है, जिससे अनेकों घरों के सहारे छीन गये। जिले की बात करें तो यहाँ अब तक 274 लोगों ने कोरोना से जान गंवा दी है। जिसमें घरों के मुखिया भी शामिल थे, और इस तरह अकाल मृत्यु पर घरों के सहारे छीन गये थे। जिस पर राज्य शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन ने ऐसे समस्त घरों का बीड़ा उठाया है और प्रत्येक मृतकों के परिजन व वारिसों से संपर्क कर हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश व कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले में सक्षम योजना के अंतर्गत लाभ प्रदाय कर हितग्राहियों को आजीविका कार्य में सहयोग किया जा रहा है। योजना के तहत् 25 परिवारों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें अबतक 6 हितग्राहियों को 4 लाख 15 हजार की ऋण राशि प्रदाय की गई है, जिनके द्वारा आजीविका शुरू कर परिवार का भरण-पोषण किया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना प्रभावित परिवारों के लिए संबल प्रदान करने वाली सिद्ध हो रही है।
सक्षम योजना से लाभ प्राप्त कर चुकी श्रीमती सुन्दरी पति स्व. बेचन सिंह निवासी ग्राम बरबसपुर विकासखण्ड रामानुजनगर बताती हैं कि पति की कोरोना के मृत्यु होने के बाद घर में कोई और आय का साधन नहीं था. इसी बीच जिला प्रशासन से व्यवसाय करने हेतु ऋण देने की बात कही गई तो घर के पास कोई नजदीकी किराना दुकान नहीं होने से किराना दुकान का व्यवसाय करना लाभकारी लगा किराना व्यवसाय को चुनने के बाद 40 हजार का ऋण सहायता राशि चेक कलेक्टर के हाथो प्राप्त हुआ है, जिससे के किराना दुकान का संचालन प्रारम्भ किया गया है। श्रीमती सुन्दरी बताती हैं, कि किराना दुकान खुलने के बाद से ही आमदनी शुरू हो गई है, और ऋण का पैसा 6 माह बाद से चुकाना है, जिससे अभी शुरूआती दौर में घर चलाना आसान हो गया है, कुछ रूपये ऋण राशि चुकाने के लिए अभी से जमा करने लगी हैं। श्रीमती सुन्दरी ने इस मदद के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57