Advertisement

बिहार की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों को डिनर पर बुलाया, चुनावी रणनीति पर चर्चा

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने सांसदों को डिनर पर बुलाया, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एनडीए सांसदों के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा, जेडीयू सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के सांसद शामिल हुए। पीएम मोदी ने डिनर के दौरान सभी टेबलों पर जाकर सांसदों से बातचीत की और उनके हाल-चाल जाने।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के घर पर डिनर से बड़ा अवसर कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ मिलते नहीं हैं, बल्कि सांसदों से प्रतिक्रिया भी लेते हैं। बिहार की बंपर जीत के बाद पीएम ने बुलाया है, और अगला भोज पश्चिम बंगाल में जीत के बाद होगा।

डिनर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह डिनर पिछले संसद सत्र में होना था, लेकिन पंजाब–हिमाचल बाढ़ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधानसभा चुनावों पर हुई रणनीतिक चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक अनौपचारिक वातावरण में हुई, लेकिन इसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के आगामी विधानसभा चुनावों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
संसद सत्र के एजेंडे और एनडीए की सामूहिक राजनीतिक रणनीति पर भी पीएम मोदी ने मार्गदर्शन दिया।

राज्यवार ग्रुपिंग से आसान हुआ प्रबंधन

भाजपा ने सांसदों की आवाजाही और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंधन किया। राज्यवार ग्रुप बनाकर समन्वय आसान किया गया। सांसदों को संसद भवन से पीएम आवास तक बसों के समूह में पहुंचाया गया। सभी टेबलों पर केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे और मंत्रियों ने सांसदों की बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

देश की विविधता से सजा डिनर मेन्यू

कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विविधता का विशेष प्रदर्शन किया गया।
डिनर में हर राज्य का एक पारंपरिक व्यंजन शामिल किया गया, जिनमें —

  • कश्मीर का कहवा
  • बंगाल का रसगुल्ला
  • पंजाब की मिस्सी रोटी

सहित देशभर के लोकप्रिय भोजन शामिल थे।
करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में 20–25 सांसदों के समूह अलग-अलग बसों से पहुंचे थे।

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए परिवार सुशासन, देश के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, “हम साथ मिलकर आने वाले समय में देश की विकास यात्रा को और मजबूत करेंगे।”


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47