Advertisement

सरगुजा रेंज आरक्षक भर्ती 2023-24: चयनित व प्रतीक्षा सूची अभ्यर्थियों के अंक विवरण जारी

अंबिकापुर, 15 दिसंबर 2025।जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023–24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज की चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा, व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा तथा बोनस अंकों का विस्तृत विवरण जारी कर दिया गया है।

यह जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष, अंबिकापुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अंबिकापुर में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को सूची चस्पा कर सार्वजनिक की गई है।

पूर्व में संबंधित इकाइयों के लिए चयन एवं प्रतीक्षा सूची को 09 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा चुका है।


नियमों के अनुसार तैयार की गई सूची

चयन एवं प्रतीक्षा सूची को छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिका बल, आरक्षक (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2007 एवं संशोधित नियम 2019 की कंडिका–07 की उपधारा (6) एवं (7) के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों का पूर्णतः पालन करते हुए तैयार किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरक्षण संबंधी प्रावधान:

1️⃣ नगर सैनिकों को वर्गवार रिक्तियों में 25% क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया है।

2️⃣ भूतपूर्व सैनिकों को वर्गवार रिक्तियों में 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है।

3️⃣ महिलाओं को वर्गवार रिक्तियों में 30% क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया है।


बोनस अंकों का विवरण:

अभ्यर्थियों को विशेष योग्यताओं के लिए अधिकतम 10 बोनस अंक प्रदान किए गए हैं—

🔹 राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता
(केवल अखिल भारतीय खेल संघ द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी) — 05 अंक

🔹 एन.सी.सी. ‘C’ प्रमाण पत्र / एन.एस.एस. प्रमाण पत्र — 05 अंक


अभ्यर्थियों के लिए सूचना:

अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं बोनस अंक जोड़कर प्राप्त कुल अंकों का अवलोकन पुलिस नियंत्रण कक्ष अंबिकापुर में चस्पा सूची के माध्यम से कर सकते हैं।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47