Advertisement

15 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बनो: कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का अजय चंद्राकर को ऑफर, BJP विधायक का तीखा पलटवार

 कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का बड़ा बयान: 15 विधायक लाओ, अजय चंद्राकर बनेंगे मुख्यमंत्री

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अजय चंद्राकर 15 विधायक साथ लेकर आते हैं, तो कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है।

संगीता सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘छत्तीसगढ़ अंजोर 2047’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के कई विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति में अजय चंद्राकर ने जिस तरह से सरकार को घेरा, उससे ऐसा प्रतीत हुआ कि वे खुद मौजूदा सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने कहा,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“पहले दिन कांग्रेस विधायकों की गैरमौजूदगी में अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें बधाई भी दी। वे लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे लगता है कि वे इस सरकार से दुखी हैं। इसलिए उन्हें खुला ऑफर दिया गया है—15 विधायक लेकर आइए, मुख्यमंत्री बना देंगे।”

अजय चंद्राकर का तीखा पलटवार

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संगीता सिन्हा के बयान को गैर-गंभीर बताते हुए कहा—

“संगीता सिन्हा के दिमाग में ओले पड़ गए हैं। वो कुछ भी बोल रही हैं।”

चंद्राकर के इस बयान के बाद सदन के बाहर राजनीतिक गलियारों में बयानबाज़ी और तेज हो गई है।

शीतकालीन सत्र में बढ़ा सियासी तापमान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अजय चंद्राकर अपने आक्रामक तेवरों और सरकार के भीतर ही सवाल उठाने के अंदाज़ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस द्वारा दिया गया यह “मुख्यमंत्री ऑफर” राजनीतिक रणनीति है या केवल बयानबाज़ी—यह आने वाला वक्त बताएगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47