Advertisement

राज्य युवा महोत्सव 2025 का आज आगाज, 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, 25 को समापन

राज्य युवा महोत्सव का आज से आगाज, 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, 25 दिसंबर को होगा समापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तारतम्य में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 23 से 25 दिसंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई (बिलासपुर) में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेशभर से करीब 3000 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

उद्घाटन समारोह आज

राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ आज 23 दिसंबर को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स की लॉन्चिंग सेरेमनी भी होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

  • 23 दिसंबर:
    • शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बहतराई में आरूग बैण्ड (अनुज शर्मा) की प्रस्तुति
    • नारायणपुर के प्रसिद्ध मल्लखंब दल का प्रदर्शन
    • बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में रात 8:30 बजे से कवि सम्मेलन, जिसमें डॉ. कुमार विश्वास सहित देश के प्रसिद्ध कवि कविता पाठ करेंगे
  • 24 दिसंबर:
    • शाम 6 बजे से काफिला बैण्ड और स्वप्निल लाइव बैण्ड की प्रस्तुति
  • 25 दिसंबर (समापन दिवस):
    • शाम 6 बजे से आरू साहू और दायरा (बस्तर) बैण्ड की प्रस्तुति
    • समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण
    • राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

14 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

महोत्सव में कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें
8 दलीय और 6 एकल विधाएं शामिल हैं।

दलीय विधाएं:
लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड, एकांकी

एकल विधाएं:
वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला), पारंपरिक वेशभूषा

विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन की विजेता प्रतिभाएं नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पुरस्कार राशि का विवरण

  • दलीय विधाएं
    • प्रथम: ₹20,000
    • द्वितीय: ₹15,000
    • तृतीय: ₹10,000
  • एकल विधाएं
    • प्रथम: ₹5,000
    • द्वितीय: ₹3,000
    • तृतीय: ₹2,000
  • सभी प्रतिभागियों को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47