Advertisement

LVM3-M6 की सफलता पर डॉ. रमन सिंह बोले– भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण

रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह ने LVM3-M6 मिशन की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट Blue Bird Block-2 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित करना वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रमाण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत आज अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों की कतार में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प अब अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। डॉ. रमन सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए ISRO की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47