रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट में अपने सहयोगी एवं वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर उनके ग्राम गृह भानपुरी में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को शक्ति, संबल एवं धैर्य प्रदान करें।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रदेश कश्यप परिवार के साथ खड़ा है।








