Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट निजीकरण पर टी. एस. सिंहदेव का बयान, देवेंद्र यादव के अनशन के बाद वार्ता

भिलाई स्टील प्लांट का निजीकरण रोज़गार और सामाजिक न्याय पर हमला: टी. एस. सिंहदेव

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण को लेकर विरोध लगातार तेज़ हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट का निजीकरण सिर्फ़ एक आर्थिक फैसला नहीं है, बल्कि यह रोज़गार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय संपत्ति पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों का विरोध देश के भविष्य की रक्षा के लिए आवश्यक है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव विगत पाँच दिनों से निजीकरण के विरोध में अनशन पर थे। कल बीएसपी प्रबंधन एवं अनशनकारियों के बीच हुई सार्थक वार्ता के पश्चात अनशन को अल्प विराम दिया गया।

आज टी. एस. सिंहदेव ने भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव के निवास पर पहुंचकर उनसे, उनके परिवारजनों एवं साथियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा बताए गए अहिंसक मार्ग पर चलकर मिली यह सफलता संघर्ष की शक्ति और जनएकता को और अधिक मज़बूत करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05