Advertisement

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ: अमित शाह बोले– 500 वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, योगी ने बताया सांस्कृतिक विजय का प्रतीक

अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर देशभर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। इस ऐतिहासिक दिन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक संदेश साझा किए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। उन्होंने इसे भारत की आस्था और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का क्षण बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि श्री अयोध्या नगरी भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही है। उन्होंने रामलला के मंदिर में विराजमान होने को सदियों के संघर्ष की समाप्ति और वेदना के विराम का प्रतीक बताया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्षण तीन पीढ़ियों की साधना, संघर्ष, साधु-संतों के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष और गर्व का भाव है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रभु श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और धर्म, संस्कृति एवं विरासत की रक्षा के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के सभी बलिदानियों को नमन किया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47