Advertisement

माता-पिता शॉपिंग में बिजी…कार में डेढ़ साल का बच्चा बंद:छिंदवाड़ा में ऑटोमैटिक लॉक हो गई; लोगों ने कांच तोड़कर बचाई मासूम की जान छिंदवाड़ा

प्रदेश खबर स्टेट हेड प्रवीण कुमार दुबे

कार के अंदर मासूम फंस गया। कांच तोड़कर निकालना पड़ा। - Dainik Bhaskar
कार के अंदर मासूम फंस गया। कांच तोड़कर निकालना पड़ा।

छिंदवाड़ा के व्यस्त फव्वारा चौक पर सोमवार देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जब डेढ़ साल का बच्चा कार के अंदर बंद मिला। बताया गया कि बच्चे के माता-पिता शॉपिंग के लिए गए थे। कार की चाबी वाहन के भीतर ही रह गई। इसी दौरान कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई और बच्चा अंदर फंस गया।

आसपास मौजूद लोगों ने की मदद शुरू कुछ ही देर में बच्चा घुटन महसूस करने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद शुरू की। पहले कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहने पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार का कांच तोड़ने का निर्णय लिया गया।

देखिए तस्वीरें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई। बच्चा कार के अंदर फंस गया। वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी।
कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई। बच्चा कार के अंदर फंस गया। वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी।
लोगों ने गेट खोलने का प्रयास किया। इसके बाद एक युवक ने पत्थर से कार का कांच तोड़ा।
लोगों ने गेट खोलने का प्रयास किया। इसके बाद एक युवक ने पत्थर से कार का कांच तोड़ा।
कांच तोड़ने के दौरान वहां भीड़ लग गई।
कांच तोड़ने के दौरान वहां भीड़ लग गई।
कांच तोड़कर गेट खोला गया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया।
कांच तोड़कर गेट खोला गया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया।

कांच तोड़कर गेट खोला, फिर बाहर निकाला सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस और स्थानीय नागरिकों की तत्परता से कांच तोड़कर गेट खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बच्चे के बाहर आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर भीड़ जमा रही। समय रहते बच्चे को बाहर निकाल लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47