Advertisement

स्कूल तोड़े जाने पर टी.एस. सिंहदेव का भाजपा पर हमला, कहा– नफरत की राजनीति से बर्बाद हो रहा बच्चों का भविष्य

स्कूल तोड़े जाने के मामले में टी.एस. सिंहदेव का भाजपा पर हमला, कहा– नफरत की राजनीति बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

भोपाल/रायपुर। मध्यप्रदेश में एक गांव में दलित और आदिवासी बच्चों के लिए बनाए गए स्कूल को तोड़े जाने के मामले पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नागरिक द्वारा अपनी ज़मीन और अपने पैसों से बनाए गए स्कूल को केवल इसलिए तोड़ दिया गया क्योंकि वह व्यक्ति मुसलमान है।

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सरकार की नफरत और भेदभावपूर्ण सोच को भी उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर तो देश की शिक्षा व्यवस्था को उपेक्षित छोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों द्वारा की गई सकारात्मक और सामाजिक पहल को भी नफरत की दृष्टि से कुचल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सिंहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती ही नहीं कि देश के गरीब, दलित और आदिवासी समुदाय के बच्चे पढ़-लिख जाएं और शिक्षित होकर अपने अधिकारों की मांग करने लगें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही लोग भाजपा के “फरेब के जाल” से बाहर निकल सकते हैं, इसलिए ऐसी कोशिशों को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश को भाजपा और आरएसएस ने नफरत की प्रयोगशाला बना दिया है।” सिंहदेव ने चेतावनी दी कि जब शिक्षा को धर्म से जोड़ा जाता है, तो नुकसान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के बच्चों के भविष्य का होता है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57