Shree Om Fab केस अपडेट: ईडी ने ₹4.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जांच तेज

Shree Om Fab केस अपडेट: ईडी ने ₹4.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग जांच जारी

अहमदाबाद, 19 जनवरी 2026 |Shree Om Fab और अन्य के खिलाफ चल रहे बैंक लोन फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी, अहमदाबाद जोनल ऑफिस ने 12 जनवरी 2026 को ₹53.50 लाख की दो अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब ₹4.65 करोड़ आंका गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कुर्क की गई संपत्तियां आरोपियों प्रेम देवी लूनिया और पायल चोकसे के नाम पर दर्ज हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

CBI FIR के आधार पर ईडी की जांच

इस मामले में CBI ने वर्ष 2018 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर Shree Om Fab (प्रो. रंजीत लूनिया) और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जांच में सामने आया कि रंजीत लूनिया ने बैंक अधिकारियों और पैनल वैल्यूअर के साथ कथित आपराधिक साजिश कर फर्जी दस्तावेज और नकली वैल्यूएशन रिपोर्ट के जरिए करीब ₹9.95 करोड़ का क्रेडिट लिमिट हासिल किया।

लोन राशि का दुरुपयोग

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि लोन की राशि का उपयोग वैध कारोबारी उद्देश्यों में न कर, उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी, बुलियन की खरीद और हाउस लोन चुकाने में किया गया।

अब तक ₹8.30 करोड़ की संपत्ति जब्त

PMLA जांच के दौरान ईडी पहले ही ₹3.67 करोड़ के कीमती सामान जब्त कर चुकी है। ताजा कुर्की के बाद अब तक की कुल जब्ती/अटैचमेंट का बाजार मूल्य लगभग ₹8.30 करोड़ पहुंच गया है। ईडी ने साफ किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है