छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह…13 दिनों में होगा दूसरा दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिन के अंदर दूसरी बार प्रदेश दौरे पर आएंगे। शाह का 5 और 6 जुलाई को रायपुर में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद 6 जुलाई की शाम वापस भी चले जाएंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को रायपुर आएंगे। इससे पहले अमित शाह पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाह की बैठक में चुनाव तैयारियों पर ही प्रमुख रूप से चर्चा होगी। बता दें कि अभी तक अधिकारिक रूप से उनके आने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अगर अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा तय होता है तो केंद्रीय गृहमंत्री का 15 दिनों में यह दूसरी बार प्रदेश दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 22 जून को छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आए थे। इस दौरान शाह पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया।

बतादें कि आगामी दिनों में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव होना है। जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी साल होने की वजह से राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है। इधर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने अमित शाह के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!