ऋषिकेश में गीता प्रेस ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन, अमित शाह बोले– हर युग में भारतीयता की आवाज बनी रही

ऋषिकेश,सनातन संस्कृति के ज्ञान और मूल्यों को संरक्षित करने में गीता प्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब भी सनातन संस्कृति के ज्ञान को कम मूल्य में जन-जन तक पहुँचाने की बात होती है, तो गीता प्रेस का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अमित शाह ने कहा कि बीते 100 वर्षों से ‘कल्याण’ पत्रिका ने राष्ट्र को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। हर दौर में यह पत्रिका भारतीयता की सशक्त आवाज बनकर उभरी है और समाज को धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करती रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

केंद्रीय गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘कल्याण’ पत्रिका के अब तक प्रकाशित सभी अंक आने वाले समय में भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन और अनुसंधान से जुड़े विद्वानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा-स्रोत सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर अमित शाह ने गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित ‘आरोग्य अंक’ के गुजराती भाषा संस्करण का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह अंक स्वास्थ्य, योग और जीवनशैली से जुड़े भारतीय दृष्टिकोण को सरल और लोकोपयोगी रूप में प्रस्तुत करता है, जो समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में गीता प्रेस से जुड़े विद्वान, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गीता प्रेस को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए इसके योगदान की सराहना की।