Advertisement

खड़गे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: ‘ट्रेड डील पर देश अंधेरे में, संसद को नहीं बताया सच’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी वर्षों से चली आ रही है, जिसकी मिसाल यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ ऐतिहासिक भारत-अमेरिका परमाणु समझौता है, जिसे संसद को विश्वास में लेकर पारदर्शी तरीके से किया गया था।

खड़गे ने मौजूदा हालात पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित ट्रेड डील के बारे में देश को कोई जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल टैरिफ 18% होने पर धन्यवाद का ट्वीट किया, लेकिन यह नहीं बताया कि समझौते में भारत ने क्या दिया और क्या पाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान सरकार ने संसद के बजाय एक बाहरी मंच से डील की घोषणा की, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

खड़गे ने तीन अहम सवाल उठाए—
1️⃣ क्या अमेरिका के दबाव में भारत ने किसी तरह का समझौता किया? क्या अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ स्वीकार किया गया?
2️⃣ क्या भारतीय किसानों की सुरक्षा से समझौता हुआ? क्या कृषि क्षेत्र को अमेरिकी बाजार के लिए खोला गया?
3️⃣ क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा? इस मुद्दे पर रूस को क्या संदेश दिया गया?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद और देश के 140 करोड़ नागरिकों को इन सवालों के जवाब जानने का पूरा अधिकार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47