PM Modi Malaysia Visit & India–US Trade Deal: मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी, अमेरिका से व्यापार समझौते से खुले $30 ट्रिलियन बाजार के द्वार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर आज मलेशिया के दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को और अधिक सशक्त बनाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देना है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध ऐतिहासिक, गहरे और व्यापक हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।

कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में बसे ऊर्जावान भारतीय प्रवासी समुदाय से कुआलालंपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करेंगे और उनसे सीधे बातचीत करेंगे।


भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई

इसी बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय हो गया है। यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए $30 ट्रिलियन के अमेरिकी बाजार के द्वार खोलेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

समझौते की प्रमुख बातें:

MSME, किसानों और मछुआरों को बड़ा फायदा
इस समझौते से MSME, किसान, मछुआरे, महिलाएं और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे और लाखों रोजगार सृजित होंगे।

भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18%
अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% करने का फैसला लिया है, जिससे टेक्सटाइल, परिधान, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और मशीनरी सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी।

कई उत्पादों पर शून्य शुल्क (Zero Tariff)
जेनेरिक दवाइयों, जेम्स एंड डायमंड्स और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर टैरिफ शून्य कर दिया गया है, जिससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और Make in India को बल मिलेगा।

कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित
मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील उत्पादों को पूरी सुरक्षा दी गई है, जिससे किसानों और ग्रामीण आजीविका की रक्षा होगी।

एक ओर प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति को मजबूती देगा, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यात, रोजगार और वैश्विक नेतृत्व को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। यह पहल विकसित भारत (Viksit Bharat) के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।