छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बेमेतरा – राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर रनबीर शर्मा द्वारा जिलें के 5 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4-4 लाख रुपये की मान से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं। ज्ञात हो कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतक के निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील नांदघाट के ग्राम कुंवरा निवासी कैलाश कोशले की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन जानकी कोशले को 4 लाख रुपये, ग्राम गिधवा निवासी संजय मानिकपुरी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन ईतवारीदास मानिकपुरी को 4 लाख रुपये, ग्राम बुंदेला निवासी संतोषी राजपूत की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन टेकेन्द्र कुमार राजपूत को 4 लाख रुपये, ग्राम मगरघटा निवासी धनराज साहू की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन राजेश कुमार साहू को 4 लाख रुपये एवं बेनबाई सोरी की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन बरातु ध्रुव को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिलाधीश ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!