भारत–फ्रांस वर्ष नवाचार 2026: पीएम मोदी ने कहा – साझेदारी अब सरकारों से आगे, जनता के बीच

नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026/भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 2026 को भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष (India–France Year of Innovation 2026) के रूप में मनाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल दोनों देशों की साझेदारी को सरकारों से आगे बढ़ाकर जनता के बीच सहयोग का सशक्त माध्यम बनाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि “हमें खुशी है कि 2026 को भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। हम अपनी साझेदारी को जनता के बीच की साझेदारी में बदल रहे हैं।” इस पोस्ट में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron को भी टैग किया।

नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, अंतरिक्ष अनुसंधान, स्टार्टअप सहयोग, शिक्षा, रिसर्च और इंडस्ट्रियल इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के युवाओं, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर नए अवसर मिलेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जन-जन के बीच सहयोग पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान से स्पष्ट है कि भारत और फ्रांस अब अपने द्विपक्षीय संबंधों को केवल कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर तक सीमित न रखते हुए जनसंपर्क, शैक्षणिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी तक विस्तारित करना चाहते हैं। इससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी समझ और सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

उल्लेखनीय है कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग पहले से ही मजबूत है। इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 इस रणनीतिक साझेदारी को नवाचार आधारित विकास मॉडल की ओर अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।