Advertisement

मोहला जिले में आभा (ABHA) आईडी बनाने के लिए अभियान तेज, नागरिकों से डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने की अपील

जिले में नागरिकों को आभा (ABHA) आईडी बनाने के लिए किया जा रहा प्रेरित, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ेंगे लोग

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | 9 मार्च 2026| राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आभा (ABHA) आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से उपलब्ध कराना है।

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन कराने में सहयोग कर रहे हैं।

नागरिक स्वयं भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में आभा ऐप या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। दोनों ऐप भारत सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऐसे करें आभा आईडी के लिए पंजीकरण

आभा आईडी बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर ABHA App या Aarogya Setu App डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलकर “Create ABHA ID” या “Create Health ID” विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और जन्मतिथि की पुष्टि करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी बन जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर को मरीज की पिछली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित उपचार संभव हो पाता है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता या मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47