Advertisement

सड़क दुर्घटना में धनबाद के जज की मौत रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे जज आनंद – तीन दिन पूर्व ही यूपी के ईनामी शूटर अभिनव सिंह व अमन के गुर्गे रवि ठाकुर की थी जमानत खारिज।

सड़क दुर्घटना में धनबाद के जज की मौत

 

रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे जज आनंद

राजधानी ब्यूरो अजय सिन्हा के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर धनबाद

– तीन दिन पूर्व ही यूपी के ईनामी शूटर अभिनव सिंह व अमन के गुर्गे रवि ठाकुर की थी जमानत खारिज।

 

 

धनबाद।* सड़क दुर्घटना में धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की मौत हो गई। बुधवार की सुबह 5:00 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में एक जज साहब की मौत हो गई।एडीजे 8 के न्यायधीश उत्तम आनंद सुबह-सुबह टहलने निकले थे। जज आनंद रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। तीन दिन पूर्व ही यूपी के ईनामी शूटर अभिनव सिंह व अमन के गुर्गे रवि ठाकुर की जमानत खारिज की थी। न्यायाधीश आनंद ने छह माह पूर्व ही धनबाद में ज्वाइन किया‌ था। इसके पूर्व व बोकारो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे।

 

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह रोज की तरह न्यायाधीश मार्निंग वाक करने अपने आवास से गल्फ ग्रांउड मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे। तभी रणधीर वर्मा चौक के आगे न्यू जजेज कॉलोनी मोड पर विपरित दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी दी। आनन फानन में उन्हें सड़क पर तड़पता देख पवन पांडे नामक एक राहगीर उन्हें जख्मी हालत में एस एनएमसीएच में भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

 

सूचना पाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव समेत जिले के तमाम न्यायिक न्यायिक पदाधिकारी एसएनएमसीएच पहुंच गए हैं। मृतक न्यायाधीश के परिवार जन भी अभी एसएनएमसीएच ले जाए गए हैं।

 

 

*शुरुआत में नहीं हो पाई थी मृतक की पहचान*

 

 

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। कुछ लोग मृतक को पुलिस लाइन का जवान समझ बैठे थे। पुलिस महकमा भी आई। पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल तक पहुंच गए। मृतक सिपाही नहीं जब इसकी पहचान हुई तो उन्हें तो राहत मिली पर बाद में जब यह जानकारी हुई कि मृतक कोई आम राहगीर नहीं बल्कि जज साहब थे। इधर मॉर्निंग वॉक कर 7:00 बजे सुबह तक जज साहब जब घर नहीं लौटे। तो उनके परिजन भी खोजबीन में जुट गए थे। परिजनों ने इसकी थाना में भी शिकायत की। पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। सभी जज साहब की खोज में जुट गए। इसी बीच धनबाद थाना को सूचना मिली कि एसएनएमसीएच में जिस अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है वही उत्तम आनंद है। दरअसल जज साहब के बॉडीगार्ड ने ही उनकी पहचान की। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05