Advertisement

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।

विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें।

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को 11 बजे शुरू हुई और एक मिनट में 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज को लेकर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा कर रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में अब तक 8 में से 3 बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं। सरकार बाकी पांच बिलों को दोनों सदनों से पास कराने की तैयारी में है।