Advertisement

क्या शास्त्री की जगह बनेंगे टीम इंडिया के परमानेंट कोच? राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी

क्या शास्त्री की जगह बनेंगे टीम इंडिया के परमानेंट कोच? राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी

शास्त्री का अनुबंध टी20 वर्ल्ड कप तक

शास्त्री का अनुबंध टी20 वर्ल्ड कप के अंत तक का है जो 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाना है और अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह दोबारा से आवेदन भरना चाहेंगे, क्योंकि उनकी उम्र 59 वर्ष है और भारतीय कोच पद के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 60 वर्ष है.

कोलंबो: टीम इंडिया के कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यकाल 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक है. पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के अगले कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं. क्या रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के परमानेंट कोच बनेंगे, इस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया के परमानेंट कोच बनने के बारे में अभी सोचा नहीं है. द्रविड़ ने हालांकि कहा कि उन्होंने श्रीलंका में टीम की कोचिंग के अनुभव का लुत्फ उठाया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टीम इंडिया का कोच बनने पर द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी

द्रविड़ ने कहा, ‘मैंने इस अनुभव का लुत्फ उठाया. मैंने आगे के बारे में सचमुच कुछ सोचा नहीं है.’ द्रविड़ से पूछा गया कि अगर भविष्य में उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने का मौका है, तो वह क्या कोचिंग पद की जिम्मेदारी संभालना चाहेंगे. इस पर उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जो अभी कर रहा हूं, उसमें खुश हूं. मैंने इस दौरे के अलावा किसी अन्य चीज के बारे में सोचा नहीं है.’

द्रविड़ ने दिया ऐसा रिएक्शन

द्रविड़ ने कहा, ‘मैंने अनुभव का लुत्फ उठाया और मुझे इन खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा लगा. यह शानदार रहा और मैंने किसी अन्य चीज के बारे में सोचा नहीं है. पूर्णकालिक भूमिका निभाने में काफी चुनौतियां होती हैं, इसलिए मैं वास्तव में नहीं जानता.’ भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री इस समय भारतीय टेस्ट टीम के साथ हैं, जो न्यूजीलैंड से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल हार गई थी और अब इंग्लैंड से पांच मैचों की सीरीज खेलेगी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47