एपल आज 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है।
इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। इसके अलावा वियरेबल्स सेगमेंट में नई वॉच और एयरपॉड्स भी पेश किए जाएंगे।
1 सितंबर को टिम कुक के पद छोड़ने के बाद नए सीईओ बने जॉन टर्नस का यह पहला कीनोट होगा। इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसे एपल की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

















