Advertisement

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर पुलिस के संवाद शाखा व हिम्मत कार्यक्रम की शुरूवात पर प्रसन्नता जाहिर की

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर पुलिस के संवाद शाखा व हिम्मत कार्यक्रम की शुरूवात पर प्रसन्नता जाहिर की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: आज गुरूवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श रतनलाल डांगी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर का दौरा किया!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जहां पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय के शाखाओं सहित संवाद शाखा का जायजा लेते हुए प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की जानकारी ली।
सभाकक्ष में आईजी श्री रतनलाल डांगी ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे हिम्मत कार्यक्रम एवं लोगों की समस्या-शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए स्थापित किए संवाद शाखा तथा विश्रामपुर में हुए चैन स्नेचिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सके।
उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस के द्वारा यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति रूचि बढ़ी है और लोग हेलमेट पहने बाईक चलाते देखे जा रहे है। इस दौरान आईजी सरगुजा ने हेलमेट के प्रति जागरूकता को लेकर जरूरतमंदों को हेलमेट का भी वितरण किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, दीपक पासवान, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47