भीषण सड़क हादसा में पति-पत्नी की मौत, बाइक सवार को स्कार्पियो ने ठोका कृषक पति और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की दर्दनाक मौत

*ध्रुवागुढी बैठक से लौट रहे थे पति पत्नी को तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो मारी ठोकर मृतक मैनपुर के साल्हेभाँठा के निवासी देवभोग रायपुर नेशनल हाइवे में भीषण सडक हादसे में मैनपुर साल्हेभाँठा के पति पत्नी की मौत हो गयी। दुर्घटना के शिकार पचास बर्षीय जलंधर नेताम और उसकी पत्नी प्यारीबाई ध्रुवागुढी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक से लौट रहे थे कि सिहारलिटी के समीप स्कार्पियो ने टी व्ही एस एक्सल को जबरदस्त ठोकर मारी जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये मौके पर से कुछ ग्रामीणो की मदद से स्कार्पियो के चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया मगर चोट इतने गंभीर थे कि पति पत्नी ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। इस घटना को भी सड़क के सक्रिय होने का कारण बताया जा सकता है क्योंकि आए दिन सक्रिय सड़क के कारण इस प्रकार की दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मृतक कृषक के परिवार सदमे में है। मृतक दम्पति के बडी लडकी मंजुला के रिपोर्ट पर स्थानीय पुलिस ने मामले पर वाहन चालक पार शिकायत दर्ज करते हुये जाँच शुरू कर दिया है। और मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM