गरियाबंद : स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल : कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गरियाबंद 13 अगस्त 2021

 

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने निभाई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने अंतिम रिहर्सल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार में मास्क, सेनेटाईजर तथा थर्मलस्केनर की व्यवस्था किया जायेगा। समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम श्री विश्वदीप सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।