Advertisement

कलेक्टर, अधिकारी और बच्चों-बड़ों सबने मिलकर लगाई सद्भावना दौड़

गरियाबंद 14 अगस्त 2021/स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सद्भावना दौड़ में नगर के नागरिकों, वॉलीबाल के प्रशिक्षणार्थी बच्चे और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। हल्की बारिश के बीच कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने शनिवार सवेरे 7 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर स्वंतत्रता दौड़ को रवाना किया। सद्भावना दौड़ में कलेक्टर श्री क्षीरसागर सपत्निक शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

????????????????????????????????????

कलेक्टोरेट परिसर से नवीन विश्राम गृह तक आयोजित सद्भावना दौड़ में पुलिस के जवान भी शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और भाई चारे की भावना को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। हम सभी को देश के लिए जो बेहतर हो सकता है,करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को दायित्व निर्वहन की ओर ध्यान भी दिलाया। कलेक्टर ने गरियाबंद जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अवगत कराया कि यहां पर उच्च स्तरीय बॉलीबाल कोर्ट का शीघ्र निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में गरियाबंद से उत्कृष्ट खिलाड़ी आगे आयेंगे। जिला खेल अधिकारी श्री दीनु पटेल ने सद्भावना दौड़ की सफलता के लिए अधिकारी-कर्मचारियों और नगर क गणमान्य नागरिकों की सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। इस असवर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, एसडीएम श्री विश्वदीप, उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.एस.दीवान, डीएमसी श्री श्याम चन्द्राकर, जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.के. नेताम, थाना प्रभारी श्रीमती वेदवती दरियो एवं पुलिस के जवान, शिक्षक श्री संजीव साहू, श्री सूरज महाड़िक, श्री छन्नु सिन्हा, श्री छगन पचभिए, श्री नितिन बखारिया, श्री गौतम ठाकुर, श्री हरिश ठक्कर और समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05