छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

किसान नेता योगेश तिवारी ने सरकार से की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

किसान नेता योगेश तिवारी ने सरकार से की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान

बेमेतरा – सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से खेती-किसानी के समय किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा हैं। यहां सहकारी समिति के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ हैं। क्षेत्र के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। किसान नेता को बताया कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल के किसान धान, बीज एवं खाद के लिए भटक रहे हैं। क्षेत्र के किसान खाद व बीज के लिए समिति आ रहे हैं, लेकिन समितियों में ताला लटका होने के कारण किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा हैैं, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। किसान केशलाल साहू सिंघौरी, हरिचंद्र कोसले सरदा, हरिशंकर तुरकाने, सुनील साहू सरदा, रघुवीर साहू आंदू, जीवन गायकवाड़ किरितपुर, लक्ष्मीनाथ सिन्हा नवागांव, धूमदास टंडन, टोपेंद्र सोनवानी चेटूवा, अभय चालीसा सोंढ, रूपनदास पात्रे सोंढ, राजू साहू भिभौरी, प्यारेलाल मार्कण्डेय अतरगढ़ी, राजकुमार सोनवानी ने किसान नेता से मुलाकात कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी – किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि मानसून नजदीक हैं, अब किसान खेती किसानी में जुट जाएंगे, ऐसी स्थिति में खाद और बीज की व्यवस्था नहीं होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वही समिति की हड़ताल समाप्त नहीं होने पर मजबूरन किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद और बीज खरीदना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत बढ़ने के साथ किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा, ऐसी स्थिति में शासन-प्रशासन को किसानों को खाद बीज की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाना जरूरी हो गया हैं, ताकि समय पर किसानों को खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें। शीघ्र व्यवस्था नहीं बनाने की स्थिति में किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!