कांग्रेसियों ने किया मुख्य मार्ग पर पुतला दहन। भारतीय जनता पार्टी को बताया महिला विरोधी।

कांग्रेसियों ने किया मुख्य मार्ग पर पुतला दहन।भारतीय जनता पार्टी को बताया महिला विरोधी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बलरामपुर जिले में भी आज कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया। राजपुर में एनएच 343 पर सड़क पर उतरकर कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान जब सदन में नहीं कर पा रही है तो सदन के बाहर क्या करेगी इसीलिए आज तक महिला आरक्षण का मामला अधर में लटका है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की आज हम विवश होकर सड़क पर उतरे हैं। सरकार सदन के अंदर जब महिलाओं को सम्मान नहीं कर रही है उनकी रक्षा नहीं कर रही है तो फिर हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और ऐसी सरकार के विरोध के लिए अब सदन से बाहर सड़कों पर हम कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उच्च सदन राज्यसभा में जिस तरह की हरकतें की और मोदी जी के इशारे पर जो कुछ हुआ जिस तरह से हमारे छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार हुआ वह निंदनीय है फूलों देवी नेताम और छाया वर्मा जी के साथ जो घटना हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कांग्रेश 33% आरक्षण देने के पक्ष में है और उसे अमल में भी ला रही है जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है और भाजपा महिला विरोधी रवैया पर उतारू है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के महिला विरोधी होने के प्रमाण सदन में दिखाई दे रहे हैं जिसे छत्तीसगढ़ के भाजपाई तोड़ मरोड़ कर परोस रहे हैं।
मुख्य मार्ग पर पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की व महिला विरोधी सरकार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय,सुरेश सोनी,पूरन जायसवाल कन्नीलाल जायसवाल,राम बिहारी यादव,श्रीमती किरण तिर्की, नीरज तिवारी विद्यानंद दुबे, प्रमोद ठाकुर,बृजेश मिश्रा, दयासागर सिंह,इकबाल खान, विकास बंसल, सुदामा राजवाड़े,मरियानुस, विलियम सोरेन, पित्तरुस केरकेट्टा,राहुल भारती,संतोष सोनी,रवि सोनी,सुनील केरकेट्टा सरजू राम, पंकज जायसवाल, चन्दर यादव,अदित्य विभु, सुरेश यादव,भारत राम व अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए।
सुनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर रामानुजगंज