छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कन्या क्रीड़ा परिसर में रिक्त पदों पर प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क फॉर्म वितरण शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून……..

कन्या क्रीड़ा परिसर में रिक्त पदों पर प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क फॉर्म वितरण शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर 16 जून 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय कन्या क्रीडा परिसर अम्बिकापुर सरगुजा में रिक्त सीटो पर प्रवेश परीक्षा हेतु फार्म का निःशुल्क वितरण 16 जून 2023 से प्रारम्भ हो गया है। प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2023 निर्धारित है। 30 जून 2023 को प्रातः 09.00 बजे शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन कर प्रवीण्यता के आधार पर खिलाड़ी छात्राओं का चयन किया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित 10 बैटरी टेस्ट मुल्यांकन के आधार पर होगा जो निम्नानुसार है-गति परीक्षा उछाल परीक्षा, शटल रेस, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, गतिशील परीक्षण, शरीर के ऊपरी भाग को मोडना, पुश-अप्स सेग रेजिंग, सिट-अप्स एवं सहन शक्ति दौड़ चयन परीक्षा अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाए जिनकी आयु 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में कक्षा 6 वीं हेतु 11 वर्ष एवं कक्षा 9 वीं हेतु 14 वर्ष निर्धारित है। प्रवेश हेतु कक्षा 6 वीं की छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी। चयनित छात्राओं को छात्रावृत्ति कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में अध्ययन, निःशुल्क आवास, भोजन, खेल पोशाक उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल विधा हैण्डबॉल, हॉकी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स तथा तैराकी का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रवेश फार्म एवं विस्तृत जानकारी कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में अधीक्षिका एस०पी० बुनकर से प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 9893161535 एवं 7999845660 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!