Advertisement

बालोद : गोंदली जलाशय से फसलों की सिंचाई हेतु छोड़ा गया पानी

बालोद : गोंदली जलाशय से फसलों की सिंचाई हेतु छोड़ा गया पानी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बालोद,शासन के निर्देशानुसार आज जिले के गोंदली जलाशय से फसलों की सिंचाई हेतु पानी छोड़ा गया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के.टीकम ने बताया कि इससे लगभग बीस ग्रामों में फसलों की सिंचाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले के शेष जलाशयों में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी छोड़ा जाना संभव नहीं हो पा रहा है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में स्थित तांदुला जलाशय में 16 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 26 प्रतिशत, मटियामोती जलाशय में 11 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 43 प्रतिशत जल उपलब्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57