Advertisement

बालोद : पाउवारा के मृतक कृषक पर किसी प्रकार का कर्ज होना नही पाया गया

बालोद : पाउवारा के मृतक कृषक पर किसी प्रकार का कर्ज होना नही पाया गया

बालोद गुण्डरदेही तहसील के ग्राम पाउवारा के मृतक कृषक बंशीलाल पर किसी भी शासकीय बैंक या सहकारी बैंक में कर्ज होना नहीं पाया गया।
गुण्डरदेही के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार आज वे स्वयं तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार गुण्डरदेही एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी व संबंधित थाना प्रभारी की उपस्थिति में जिले के रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम पाउवारा के कृषक बंशीलाल द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने के संबंध में जाॅच किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने बताया कि मृतक तथा उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर ग्राम पाउवारा में कुल कृषि भूमि 1.78 हेक्टेयर है। उनके द्वारा वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन केन्द्र तिलोदा में धान विक्रय किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिसकी राशि 01 लाख 22 हजार 644 रूपए है। मृतक के परिवार में राशन कार्ड (प्राथमिकता) उपलब्ध है। जिससे नियमित रूप से राशन सामग्री प्राप्त हो रहा है।

मृतक का बड़ा पुत्र कुम्हारी, जिला दुर्ग स्थित रोलिंग मिल में मजदूरी का कार्य करता है वहाॅ से उसे आठ हजार रूपए प्रतिमाह प्राप्त होता है।
मृतक तथा उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर दिसम्बर 2020 की स्थिति में किसी भी शासकीय तथा सहकारी बैंक में कर्ज होना नहीं पाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा जामगाॅव से लिया गया पुराना कर्ज चुकाया जा चुका है
जिसकी राशि 49 हजार रूपए थी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने बताया कि मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह के संबंध में परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57