खाद्य मंत्री ने किया आयोजन स्थल कलाकेन्द्र मैदान का निरीक्षण

 खाद्य मंत्री ने किया आयोजन स्थल कलाकेन्द्र मैदान का निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने गुरूवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजन स्थल कलाकेन्द्र मैदान में तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किग, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा हितग्राहियों के बैठक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ समय पर तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री  भगत ने कहा कि 20 अगस्त 2021 को प्रातः 11 बजे से कलाकेन्द्र मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत हितग्राही रिश अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।