Advertisement

जिले की बेटी खुशबू ने बढ़ाया देश का मान

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

गरियाबंद 19 अगस्त 2021/ संयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया। जिसमें देश अलग -अलग राज्यों के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिसमंे असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ी अलग अलग इवेंट में भाग लिये। जिले के छुरा विकासखंड की बेटी कुमारी दुर्गा खुशबू) चंद्राकर ने  किक बाक्सिंग 50 किलो वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज खुशबू को गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वर्णिम सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत सी.ई.ओ सुश्री रुचि शर्मा, जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। छुरा के वार्ड क्रमांक 8 संतोषी पारा की निवासी कुमारी खुशबू ने कहा कि अब वे आगामी 2022 में बैंकाक में आयोजित होने वाले एशिया कप में भाग लेगी। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि उनका सपना ओलम्पिक में भारत के लिए खेलना और पदक हासिल करना है। जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे है। उन्होंने अपने परिवार और पढ़ाई के बारे में बताया कि परिवार में उनके पिता श्री मनोज चंद्राकर तथा माता मीना चंद्राकर के अलावा उनकी एक बहन तथा एक भाई भी है। उनकी शुरुआती 5वीं तक की शिक्षा प्राथमिक शाला सेंदबाहरा हुई। इसके पश्चात कक्षा 6वीं तथा 7वीं सेम्हरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से पूर्ण की।  आठवीं की पढ़ाई छुरा के विद्यालय से तथा 9वीं से 12वीं तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में अध्यनरत थी । उन्होंने अपनी डीसीए की पढ़ाई निजी कचना धुरवा महाविद्यालय में किया तथा पूरे गरियाबंद जिले में द्वितीय स्थान अर्जित किया। बी.ए की पढ़ाई के पश्चात वर्तमान में वे बी.पी.एड की शिक्षा अभनपुर में प्राप्त कर रही है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05