जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का पालन करने में हम सबकी सुरक्षा – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का पालन करने में हम सबकी सुरक्षा – कलेक्टरजनजागरूकता रथ और पुलिस जवानों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाकोरोना, यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में कोरोना और यातायात सुरक्षा सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कलेक्टर और एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कंट्रोल रूम परिसर में यातायात पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कोरोना तथा यातायात जागरूकता रथ और पुलिस जवानों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कोरोना और यातायात जागरूकता की संक्षिप्त वीडियो फिल्म का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। दुर्घटना की स्थिति में गंम्भीर चोट से हेलमेट सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि कोरोना और यातायात जन जागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में सभी समुचित उपाय किए जा रहे हैं।जिन स्थानों पर विगत वर्षों में अधिक दुर्घटनाएं हुईं हैं, उन्हें चिंन्हित कर यातायात सुरक्षा से संबंधित उपाय किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। गाड़ी चलाते समय लाइसेंस सहित आवश्यक कागजात साथ में लेकर चलें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर का बहुत ही कड़वा अनुभव रहा है। कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें और साबुन और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें।

कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले के 5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण अभियान सतत जारी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा संबंधी सभी आवश्यक सुविधाओं की तैयारी की जा रही है।

जागरूकता से ही सुरक्षा संभव- एस पी-

पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने कहा कि सभी नागरिक जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर आर्थिक दंड की कार्रवाई कारगर उपाय नहीं है, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है। यातायात और कोरोना जागरूकता अभियान जिले में सतत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त और सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका अभी बनी हुई है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय निकायों दिया सयुंक्त रुप से कोरोना से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करवाने सतत कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, यातायात प्रभारी संदीप मित्तल, आर आई मंजूलता केरकेट्टा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।