Advertisement

जांजगीर-चांपा : खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण : अकलतरा क्षेत्र के 10 दुकानों पर कार्रवाई 3,100 रुपये का अर्थदंड वसूला गया!

जांजगीर-चांपा : खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण : अकलतरा क्षेत्र के 10 दुकानों पर कार्रवाई 3,100 रुपये का अर्थदंड वसूला गया!

जांजगीर-चांपा अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मेनका प्रधान के निर्देश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा आर्या, शांतनु भट्टाचार्य एवं बृजमोहन सिंह परस्ते की संयुक्त जांच टीम द्वारा त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने अकलतरा विकासखण्ड के हॉटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट वेंडरों, चिकन शॉप, डेयरी, इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में गंदगी पाये जाने पर चालानी की कार्यवाही की गई और नोटिस जारी की गई। भविष्य में निर्धारित मापदण्डों को पूरा नहीं करने पर लायसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई। अकलतरा क्षेत्र के 10 दुकानों से 3,100 रूपये की जुर्माने की राशि वूसल की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांच दल द्वारा पामगढ़ एवं राहौद क्षेत्र के प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। पटेल स्वीट्स, राहौद से बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहण कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अकलतरा , पामगढ़ विकासखण्ड के होटलों, रेस्टोरेंट में ऑयल रेफ्रेक्टोमीटर द्वार ऑयल की जांच की गई, अमानक तेल तुरंत नष्ट करवाया गया। क्षेत्र के व्यापारियों को कोविड-19, के दिशा निर्देशों का पालन करने एवं अखबारी पेपर का उपयोग न करने, अखाद्य रंग का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57