छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जेल में परिरूद्ध 4 बंदियों की मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच

जेल में परिरूद्ध 4 बंदियों की मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में परिरूद्ध 4 बंदियों  की मृत्यु की दाण्डिक जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने इसके लिए डिप्टी कलेक्टर  शिवानी जायसवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में जशपुर जिले के थाना कांसाबेल के ग्राम बासेन निवासी नईहर साय पिता झगरू साय, कोरिया जिले के थाना केल्हारी के ग्राम डोंडकी निवासी धरमपालन पिता सुखी राम, ग्राम चौहाड़ा के गोपाल सिंह पिता जगधारी एवं सरगुजा जिले के थाना कमलेश्वरपुर के ग्राम पैगा निवासी हिलेन मझवार पिता लाला मझवार कारावास में सजा काट रहे थे। हिलेन मझवार की मृत्यु 22 फरवरी 2021 को, नईहर साय की 16 मई 2021 को, गोपाल सिंह की 28 जुलाई 2021 को एवं धरमपाल की 3 अगस्त 2021 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दाण्डिक जांच  हेतु नियुक्त अधिकारी को मृत्यु के कारणों की जांच करने के आदेश जारी किए है। बंदियों के जेल में प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया। क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हुई। या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था। बंदी का ईलाज कब-कब हुआ और उसे कौन-कौन सी औषधि दी गई। क्या बंदी पूर्व से ही बीमारी से ग्रस्त था। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

क्या बंदी को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई। यदि ऐसा हुआ है तो विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी कर्मचारी कौन-कौन है। बंदी के साथ कोई अमानुसिक कृत्य तो नहीं किया गया है, जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो, या बंदी को शारीरिक एवं मानसिक यातना दी गई। यदि ऐसा हुआ हो तो उसके लिए दोषी अधिकारी कर्मचारी कौन-कौन हैं। जांच अधिकारी को उपरोक्त सभी कारणों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।

Invitation

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!