राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी मैत्री मैच आयोजित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी  मैत्री मैच आयोजित

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की जयंती 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  29 अगस्त 2021 को पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से हॉकी मैत्री मैच का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंहदेव के द्वारा 3 वरिष्ठ खिलाड़ियों और 13 खेल संघों को शॉल, श्रीफल और समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
हॉकी मैत्री मैच में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। मैच में विजयी टीम को ट्रॉफी तथा मेडल प्रदान किया गया। इसके पश्चात 3 वरिष्ठ खिलाड़ियों को टेनिस के  हरिशंकर त्रिपाठी, फुटबॉल के सुरेंद्र सिंह तथा हॉकी से  लुकस तिर्की तथा 13 खेल संघों को शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर सदस्य सरला सिंह, खेल अधिकारी देवेंद्र  सिन्हा, जिला सेनानी  शिवकुमार कठौतिया सहित  अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
banar-02