Advertisement

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए 211 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को आदिवासी क्षेत्रों के लिए किया रवाना

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए 211 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को आदिवासी क्षेत्रों के लिए किया रवाना

एक करोड़ की लागत से पत्थलगांव, सीतापुर और वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया जाएगा उच्च चिकित्सा उपकरण से सुसज्जित


मंत्री सिंहदेव ने सहयोग के लिए बैंक का जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर: स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के 85 आदिवासी विकास खंडों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और कोविड 19 पीड़ित लोगों के उपचार के लिए प्रदान किये गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य चिकित्सा उपकरणो से भरी गाड़ियों को रवाना किया।
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक फाउंडेशन द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से 211 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर प्रदान किये गये हैं। इसके आलावा प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आई.सी.यू. सहित जीवन रक्षक उपकरण, वेंटिलेटर आदि का विकास आई.सी.आई.सी.आइ. बैंक के सहयोग से किया जाएगा। श्री सिंहदेव ने इस सहयोग के लिए बैंक का अभार जताया और कहा कि कोरोना महामारी के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इसकी नितांत आवश्यकता है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सरगुजा के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बलरामपुर के वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमशः 3, 3 और 4 आई.सी.यू. बेड सहित जीवन रक्षक उपकरण आई.सी.आई.सी.आई. बैंक फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी कुल लागत एक करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित एवं प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थायें, दानदाता एवं व्यावसायिक संगठन शासन-प्रशासन से जुड़कर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिहदेव से मुलाकात कर प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों एवं दूरस्थ अंचलों में मरीजों के उपचार हेतु जीवनोपयोगी उच्च चिकित्सा उपकरण प्रदान किया। यह राशि बैंक के सी.एस.आर मद से प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर आई.सी.आई.सी. बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57