जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने थमाया एक दर्जन तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने थमाया एक दर्जन तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मैनपाट तथा सीतापुर जनपद के एक दर्जन तकनीकी सहायकों को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना जारी किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

नोटिस में कहा गया है कि 22 जुलाई को जनपद पंचायत मैनपाट तथा 24 जुलाई को जनपद पंचायत सीतापुर में मनरेगा योजनान्तर्गत सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गयी थी। बैठक में सभी तकनीकी सहायकों को मनरेगा योजना के सभी बिंदुओं में सुधार किये जाने हेतु ग्राम पंचायतवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने हेतु एक-एक सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन तकनीकी सहायकों के द्वारा कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत नहीं किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

निर्देश का पालन नहीं किये जाने पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. द्वारा जनपद पंचायत मैनपाट के तकनीकी सहायक  अनिल तिर्की,  सुरेश मिंज, अमित लकड़ा,  उमाशंकर नायक,  सतीश गोंड़ और  अभिजीत बख्शी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह से जनपद पंचायत सीतापुर के तकनीकी सहायक  मुजफ्फर हुसैन, मरियानुस तिग्गा,  ओमप्रकाश लकड़ा,  दीपिका पटेल,  अनुलता गुप्ता तथा सुलेखा सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उपरोक्त सभी तकनीकी सहायकों को 3 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला पंचायत सी.ई.ओ. के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।